Edited By Ramanjot, Updated: 07 Feb, 2026 05:50 PM

इसके बाद अपराधियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से दुकान में तोड़फोड़ की। इस घटना में दुकान में काम करने वाले दो युवक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने मिठाई के काउंटर को तोड़ दिया और दुकान में रखे कई सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।...
Bihar News : बिहार के जमुई शहर में अपराधियों ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की और चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों बताया कि शुक्रवार की रात अपराधियों ने जमुई शहर के वार्ड नंबर 24 स्थित बोधवान तालाब के समीप पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवी की मिठाई की दुकान पर धावा बोला।

इसके बाद अपराधियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से दुकान में तोड़फोड़ की। इस घटना में दुकान में काम करने वाले दो युवक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने मिठाई के काउंटर को तोड़ दिया और दुकान में रखे कई सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई।सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शमिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।