पटना में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने दुकान में बुलाया; फिर किया घिनौना काम

Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2026 03:24 PM

patna bihta minor girl rape accused arrested

Bihar Crime News: बिहार की पटना सिटी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही सलाखों के पीछे भेज...

Bihar Crime News: बिहार की पटना सिटी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो गांव में ही किराना दुकान चलाता है। उसने मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पीड़िता की मां ने तुरंत बिहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना अध्यक्ष और वरीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!