बिहार के इस जिले में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 28 Jan, 2026 12:10 PM

a threat to bomb the civil court in this district of bihar

भागलपुर सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी जजशिप की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने तत्काल जिला प्रशासन और...

Bihar News (अंजनी कुमार कश्यप) : भागलपुर सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी जजशिप की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। 

PunjabKesari

 

सिविल कोर्ट के प्रशासनिक प्रभारी ने पत्र संख्या 50/2026 के माध्यम से जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर और एसपी नवगछिया को पूरे मामले से अवगत कराया है। पत्र में कोर्ट परिसर में एंटी बम स्क्वॉड, एंटी-सैबोटेज टीम और स्निफिंग डॉग स्क्वॉड से सघन तलाशी की मांग की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का अनुरोध किया गया है। 

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। साइबर सेल की टीम धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किसने और कहां से भेजा। फिलहाल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!