रोहतास: FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे SP को ASI ने भगाया, थानाध्यक्ष और ASI सस्पेंड

Edited By Imran, Updated: 11 Mar, 2023 04:46 PM

sp reached the police station to get fir  asi chased him away

बिहार के रोहतास जिले में एक ASI ने FIR कराने थाने पहुंचे SP को हड़काकर भगा दिया। दरअसल, रोहतास एसपी विनीत कुमार ने जनवरी माह में आम लोगों की वेशभूषा में नासरीगंज थाना और सासाराम टाउन थाना निरीक्षण करने पहुंचे थे। सासाराम थाने में एसपी ने प्राथमिकी...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक ASI ने FIR कराने थाने पहुंचे SP को हड़काकर भगा दिया। दरअसल, रोहतास एसपी विनीत कुमार ने जनवरी माह में आम लोगों की वेशभूषा में नासरीगंज थाना और सासाराम टाउन थाना निरीक्षण करने पहुंचे थे। सासाराम थाने में एसपी ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया तो एएसआई ने भगा दिया। 

PunjabKesari
अब एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और सासाराम टाउन थाने के ASI कन्हैया को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है। एसपी ने बताया कि जनवरी महीने में सासाराम नगर थाने में औचक निरीक्षण के दौरान ASI ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही नासरीगंज थानाध्यक्ष ने दैनिक कार्य निष्पादन नहीं किया था। इसको लेकर दोनों पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने नियमित और दैनिक कार्य भी पेंडिंग रखा था। एसपी ने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस कर दिया है। एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। दरअसल जनवरी में एसपी विनीत कुमार सादे लिबास में आम आदमी बनकर मामला दर्ज कराने नगर थाने पहुंचे थे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसआई ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में एसपी ने ASI से शो-काॅज किया गया था। अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!