डिप्टी CM तारकिशोर ने खिलाड़ियों से कहा- उत्कृष्ट प्रदर्शन पर केंद्रित करें ध्यान, सरकार आपके साथ

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Sep, 2021 04:45 PM

sportspersons should perform well the government is with you tarkishore

तारकिशोर प्रसाद ने शनिवार को स्कॉलर्स एबोर्ड स्कूल के प्रांगण में आयोजित समारोह में बिहार राज्य वुशु मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय स्तर पर खेलों में काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। खिलाड़ी पूरी...

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से कहा कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार उनके साथ है।

तारकिशोर प्रसाद ने शनिवार को स्कॉलर्स एबोर्ड स्कूल के प्रांगण में आयोजित समारोह में बिहार राज्य वुशु मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय स्तर पर खेलों में काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। सरकार और सरकार की नीति आपके साथ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने कैलेंडर बनाकर जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करके राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल वातावरण का निर्माण करने के साथ-साथ उनके संवर्धन की संस्थागत व्यवस्था सुनिश्चित की है। खेल नीति एवं मार्गदर्शिका के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के प्रतिभावान-ऊर्जावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका देने के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तत्परता से काम कर रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!