बिहार में औद्योगिक क्रांति का आगाज: बक्सर में 1700 करोड़ की लागत से शुरू हुए कोका-कोला और जेके सीमेंट प्लांट

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Feb, 2026 06:06 PM

statement of samrat choudhary

सम्राट चौधरी ने ब्रह्मपुर औद्योगिक क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित जेके सीमेंट की अत्याधुनिक सीमेंट यूनिट का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह संयंत्र 100 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता 3 एमटीपीए है।

Samrat Choudhary News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और जेके सीमेंट यूनिट परियोजनाएं राज्य में औद्योगिक विकास और एक करोड़ नौकरी और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम है। चौधरी ने आज बक्सर जिले में करीब 1,700 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित दो प्रमुख औद्योगिक इकाई-कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और जेके सीमेंट यूनिट-का भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं राज्य में औद्योगिक विकास और एक करोड़ नौकरी और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम है। 

PunjabKesari

सम्राट चौधरी ने ब्रह्मपुर औद्योगिक क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित जेके सीमेंट की अत्याधुनिक सीमेंट यूनिट का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह संयंत्र 100 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता 3 एमटीपीए है। इससे बिहार और आसपास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पहले कंपनी को प्रयागराज स्थित इकाई से आपूर्ति करनी पड़ती थी, लेकिन अब स्थानीय उत्पादन से समय और लागत दोनों में कमी आएगी।

PunjabKesari

उप मुख्यमंत्री ने नवानगर में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से 65 एकड़ में स्थापित कोको-कोला बॉटलिंग प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। यह प्लांट प्रतिदिन 3.24 लाख केस (सीएस) उत्पादन क्षमता रखता है। इस इकाई का निर्माण कोका-कोला की फ्रेंचाइजी मेसर्स एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया गया है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी उपस्थित थे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!