11 साल की नौकरी और करोड़ों की कमाई! पटना में BMSICL के DGM के ठिकानों पर SUV का छापा

Edited By Harman, Updated: 12 Mar, 2026 11:06 AM

suv raids bmsicl dgm s pankaj kumar premises in patna

बिहार के पटना में विशेष निगरानी इकाई ने BMSICL के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला में गुरुवार को उनके पटना स्थित आवास और कार्यालय में एक साथ छापेमारी की।

पटना: बिहार के पटना में विशेष निगरानी इकाई ने BMSICL के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला में गुरुवार को उनके पटना स्थित आवास और कार्यालय में एक साथ छापेमारी की।

मात्र 11 साल में जुटाई करोड़ों की दौलत

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि पंकज कुमार ने अपनी सेवा के महज 11 वर्षों के भीतर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति अर्जित की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक जांच में ही लगभग 96.46 लाख रुपये की ऐसी संपत्ति का पता चला है। सूत्रों की मानें तो तलाशी के दौरान मिल रहे दस्तावेजों से यह आंकड़ा करोड़ों में जा सकता है।

पंकज कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act 1988) की धाराओं के तहत कांड संख्या-10/2026 दर्ज की गई है। विशेष न्यायाधीश (निगरानी) से वारंट मिलने के बाद, गुरुवार तड़के SVU की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी। मौके पर मौजूद अधिकारी बैंक खातों, निवेश से जुड़े कागजातों और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। शाम तक इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!