NH-19 पर भीषण हादसा: तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार; 24 लोग थे सवार

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2026 03:55 PM

horrific accident on nh 19 bus full of tourists collides with truck

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे।

Road Accident: बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे एक व्यकि की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

बस में कुल 24 लोग थे सवार 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 'शादी के बाद लॉलीपॉप...' मासूम बच्चियों के साथ शिक्षक ने की गंदी बातें, Video Viral होते ही मचा हड़कंप

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी राजू एम (72) के रूप में की गई है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- लंबे समय से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दिल्ली से बुलाई जाती थीं लड़कियां, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!