सुपौल में भीषण सड़क हादसा, 26 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2026 11:05 AM

road accident in supaul 26 year old youth died

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोसी महासेतु पुल पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है।

Road Accident: बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोसी महासेतु पुल पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। 

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के के पथरा गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मोहम्मद मिराज (26) के रूप में की गई है । घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!