अब RJD नेता तेजस्वी यादव ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, जातिगत जनगणना करवाने की रखी मांग

Edited By Nitika, Updated: 13 Aug, 2021 03:41 PM

tejashwi yadav wrote a letter to pm modi

बिहार में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जाति जनगणना की मांग की है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री ने 4 तारीख को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से समय मांगा है।

 

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जाति जनगणना की मांग की है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री ने 4 तारीख को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से समय मांगा है। आज लगभग 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है लेकिन अब तक प्रधानमंत्री द्वारा हम लोगों को समय नहीं मिला।
PunjabKesari
तेजस्वी यादव ने कहा कि शुक्रवार को हमने भी प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखा है। हमने इसमें समय मिलने के लिए गुहार लगाया है। एक हफ्ते से अगर समय नहीं मिल रहा है तो कहीं न कहीं ये मुख्यमंत्री का अपमान है।
PunjabKesari
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना करवाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से उन्होंने पिछले दिनों मुलाकात की थी। इसके बाद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा लेकिन अभी तक न तो प्रधानमंत्री की ओर से पत्र का जवाब दिया गया है और न ही मुख्यमंत्री को मुलाकात के लिए समय ही दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!