भागलपुर जंक्शन पर बवाल... युवकों ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा, इजराइल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Sep, 2025 05:51 PM

the youth waved the flag of palestine and also raised slogans against israel

भागलपुर जंक्शन से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ युवकों ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया और इज़राइल विरोधी नारे लगाए। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी इसे रोक नहीं पाए।

भागलपुर (अंजनी कुमार कश्यप): बिहार के भागलपुर जंक्शन से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जहां कुछ युवकों ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया। साथ ही इज़राइल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पार्सल वाले सामान पर चढ़कर झंडा लहरा रहा है और उसके साथ वहां मौजूद दूसरे युवक फिलिस्तीन जिंदाबाद, इज़राइल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। 

इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ जवानों की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर नहीं पड़ी। वहीं रेलवे जैसे संवेदनशील स्थान पर खुलेआम विदेशी झंडा लहराने और विवादित नारेबाज़ी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!