Crime News : जंगल में लकड़ी चुनने गई थी युवती, तभी अकेला पाकर बुलेट सवार युवकों ने बनाया हवस का शिकार; ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

Edited By Harman, Updated: 19 Feb, 2026 03:19 PM

nawada girl gang raped by two criminals

Bihar Crime News : बिहार के नवादा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जंगल में लकड़ी चुनने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

Bihar Crime News : बिहार के नवादा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जंगल में लकड़ी चुनने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। 

बुलेट सवार युवकों ने बनाया हवस का शिकार

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास के ही घने जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गई थी। वहीं परिजन युवती से थोड़ा आगे निकल गए। पीड़िता को अकेला देख बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन घने जंगल के बीच ले गए। परिजनों ने जब युवती के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे तुरंत दौड़े। परिजनों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार होने लगे। इधर रोते-बिलखते हुए पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिवार वालों ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी बाइक लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

 इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। हालांकि, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिवार वालों ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी बाइक लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!