ATM कार्ड बदलकर खाते से उड़ाते थे पैसे...पुलिस ने गैंग के 5 शातिर किए गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jan, 2026 11:10 AM

they used to withdraw money from accounts by swapping atm cards 4 arrested

Cyber Crime: बिहार की राजधानी पटना साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के दो अलग-अलग कांडों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना की निगरानी में साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष...

Cyber Crime: बिहार की राजधानी पटना साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के दो अलग-अलग कांडों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना की निगरानी में साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित है। इसी क्रम में 20 जनवरी को पटना साइबर थाना द्वारा दर्ज दो अलग-अलग कांडों में त्वरित एवं सफल कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना के थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने बुधवार को बताया कि पटना साइबर थाना कांड संख्या - 1842/24 में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) बिहार के सहयोग से इस कांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि ये सभी सदस्य एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो एटीएम पर लोगों को भ्रमित कर कार्ड बदल लेते थे और बदले कार्ड से अवैध निकासी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार एवं देश के विभिन्न राज्यों में कई कांड दर्ज हैं। धारिया ने बताया कि साइबर थाना कांड संख्या - 2143/25 में एक साइबर ठगी एवं फर्जी वेबसाइट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!