गजब है सिस्टम! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छपी कुत्ते की फोटो, मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 11 Mar, 2026 02:50 PM

rohtas bihar admit card printed with dog s photo instead of candidate s photo

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए जारी हुए एक एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की तस्वीर छपी हुई है।

Bihar Desk : बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए जारी हुए एक एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की तस्वीर छपी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सासाराम के रहने वाले रितेश कुमार ने साल 2022 में बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था। सिविल कोर्ट के चपरासी पद की लिखित परीक्षा आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद जब परीक्षा देने का समय आया और प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी हुआ, तो उसे देखकर अभ्यर्थी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

एडमिट कार्ड पर नाम, पिता का नाम और पता तो बिल्कुल सही था, लेकिन जहां अभ्यर्थी की फोटो होनी चाहिए थी, वहां एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। रितेश ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस तकनीकी चूक ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर ऑनलाइन वेरिफिकेशन और डेटा फीडिंग के दौरान इतनी बड़ी गलती कैसे संभव है।

पीड़ित अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड और संबंधित विभाग को ईमेल और लिखित आवेदन के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा की तिथि से पहले उनके फोटो में सुधार कर नया एडमिट कार्ड जारी किया जाए, ताकि उनकी वर्षों की मेहनत बर्बाद न हो।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!