Bihar News: बिहार की 3 बड़ी परियोजनाओं की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दिए सख्त निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jan, 2026 04:02 PM

three major projects in bihar were reviewed at a high level meeting

Bihar News: मुख्य सचिव ने उत्तर कोयल परियोजना की समीक्षा के दौरान गया जी के जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले या धीमी गति से कार्य करने वाले संवेदकों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा आज राज्य की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं- उत्तर कोयल जलाशय परियोजना, मंडई वीयर परियोजना और गंगा नदी पर निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड पुल की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, आ रही बाधाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने उत्तर कोयल परियोजना की समीक्षा के दौरान गया जी के जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले या धीमी गति से कार्य करने वाले संवेदकों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवश्यकता हो, तो साइट पर श्रमिकों की संख्या और खुदाई के यंत्रों  में वृद्धि की जाए।

PunjabKesari

मंडई वीयर परियोजना की प्रगति को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि वे अपने पदाधिकारियों को जिलों में सक्रिय रूप से तैनात करें। विभाग द्वारा सूचित किया गया कि 30 कनीय अभियंताओं को विशेष रूप से जहानाबाद में प्रतिनियुक्त किया गया है। ये अभियंता घर-घर जाकर रैयतों से संवाद करेंगे और उन्हें भू-अर्जन के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे।

PunjabKesari

पथ निर्माण विभाग द्वारा गंगा नदी पर निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड पुल पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। विभाग ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से 'फील्ड विजिट' करने का निर्देश दिया ताकि जमीनी स्तर पर किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का तुरंत समाधान हो सके। बैठक में जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वित्त विभाग, और संबंधित जिलाधिकारीगण अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!