दर्दनाक! तालाब में नहाने उतरे मासूम... फिर लौटकर नहीं आए, तीन सगी बहनों समेत 6 की डूबकर मौत; परिवार की चीखों से थर्राया इलाका

Edited By Harman, Updated: 04 Mar, 2026 09:28 AM

east champaran 6 children drown in pond motihari

Bihar News :  बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को छह बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो गयी है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Bihar News :  बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को छह बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो गयी है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 

तीन सगी बहनों समेत 6 की डूबकर मौत

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के केसरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहरगांवा गांव के रहने वाले कुछ बच्चे गांव के ही गुलरी तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान छह बच्चे तालाब में स्नान करने लगे। गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ )टीम के सहयोग से सभी छह बच्चों का शव तालाब से बाहर निकाला। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र सहनी की तीन पुत्री दीक्षा कुमारी (12), सोनाक्षी कुमारी (10) और प्रिया कुमारी (07), मनोज साहनी के पुत्र प्रिंस कुमार (12)और पुत्री छोटी कुमारी (10), कामेश्वर सहनी की पुत्री सोनाली कुमारी (12) के रूप में की की गयी है।

केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। इस बीच पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन, मोतिहारी को रात में ही सभी बच्चों के शवों का पोस्टमाटर्म पूर्ण करने का विशेष आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त केसरिया अंचल अधिकारी को सभी बच्चों के शवों के विधिवत अंत्येष्ठि के लिए तैनात किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!