झारखंड में कोरोना के 1009 नए मामले सामने आए, 5 लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Jan, 2022 10:59 AM

1009 new cases of corona were reported in jharkhand five people died

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में अभी कुल 13908 लोग संक्रमित हैं जबकि पिछले चौबीस घंटों में 2921 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

रांचीः झारखंड में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बुधवार को कुल 1009 लोग और संक्रमित मिले वहीं संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गयी। झारखंड में पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची में 289, पूर्वी सिंहभूम में 107, गोड्डा में 180 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिले।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में अभी कुल 13908 लोग संक्रमित हैं जबकि पिछले चौबीस घंटों में 2921 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

राज्य में अब तक कुल 4,24,337 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल 4,05,143 कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 42,600 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिनमें से 1009 संक्रमित पाये गये। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5282 हो गयी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!