वन विभाग को पशु तस्करी में मिली बड़ी सफलता, 10 करोड़ की तेंदुए की खाल के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 16 Aug, 2024 12:41 PM

3 people arrested with leopard skin worth rs 10 crore

जमशेदपुर वन प्रमंडल को पशु तस्करी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनारी थाना क्षेत्र में तेंदुए की खाल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर: जमशेदपुर वन प्रमंडल को पशु तस्करी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनारी थाना क्षेत्र में तेंदुए की खाल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर के डीएफओ शबा आलम अंसारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जमशेदपुर का एक व्यक्ति तेंदुए के खाल के साथ 10 करोड़ का सौदा करने में प्रयासरत है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई जहां तेंदुए के खाल के साथ 3 लोगों को दबोचा गया है।

डीएफओ ने बताया कि इस तेंदुए की तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने का भी आशंका है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, जमशेदपुर रेंज के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में इस तरह का मामला सामने आने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं ताकि मुख्य आरोपी को पकड़ा जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!