यूपी के संभल से देवघर जा रहे साधुओं पर टूट पड़ी भीड़, दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2026 04:48 PM

a mob attacked sadhus traveling from sambhal uttar pradesh to deoghar and the

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। चास थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पांच साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया।

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। चास थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पांच साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया।

भीड़ ने साधुओं को घेरा
जिले के चास थाना क्षेत्र के बांसीडीह गांव में अफवाह के कारण तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक गाड़ी से पांच साधु गांव में भिक्षा मांगने पहुंचे थे। गांव वालों को वे अनजान लगे, जिस कारण कुछ लोगों ने उन पर शक जताया। इसी बीच किसी ने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी। अफवाह फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बिना किसी जांच-पड़ताल के भीड़ ने साधुओं को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति कुछ ही देर में बेकाबू हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है
घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय भीड़ काफी उग्र थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया और पांचों साधुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान बच्चा चोरी से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और भिक्षा मांगने के लिए इलाके में आए थे। चास के डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह पूरी घटना अफवाह के कारण हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि पहले पुलिस से करें और कानून को अपने हाथ में न लें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!