झारखंड के सियासी मैदान में उतरी AIMIM, 7 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान

Edited By Harman, Updated: 26 Oct, 2024 03:51 PM

aimim entered the political arena of jharkhand

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ना का फैसला किया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

रांची: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

AIMIM के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर ने जानकारी दी कि पार्टी ने 7 सीटों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिनमें पाकुड़ से हाजी तनवीर आलम को टिकट दिया गया है, वहीं,महागामा से कमरान खान को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि रांची से महताब आलम को प्रत्याशी बनाया गया है, इधर,जमशेदपुर पश्चिम से बाबर खान को उतारा गया है, चतरा से सुबोध पासवान चुनाव लड़ेंगे, बड़कागांव से शमीम अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा, गढ़वा से डॉ एम एन खान चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, बता दें कि झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!