चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम और 90 किलो डोडा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav, Updated: 19 Mar, 2021 02:42 PM

big action of chatra police 2 smugglers arrested with 3 kg opium and 90 kg doda

झारखंड में चतरा जिले की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित राजपुर थाना पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ...

चतरा: झारखंड में चतरा जिले की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित राजपुर थाना पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ एक तस्कर को जसपुर केल्हापुर टोला से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हारा नौकाडीह गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर छापेमारी टीम ने करीब 90 किलो डोडा बरामद किया है।       

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को दूसरी सफलता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में ही मिली है। जहां अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक एनडीपीएस केस का नामजद अभियुक्त भूपेंद्र यादव खुद की पैरवी लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष पहुंच बहस करने लगा। इसके बाद प्रतापपुर थाने को इसकी सूचना दी गयी और उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!