झारखंड कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव, राजेश ठाकुर बने प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Aug, 2021 09:49 AM

big change in jharkhand congress rajesh thakur became the state president

वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की जगह लेंगे। जबकि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मांडर के विधायक बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीद रहे शहजादा अनवर को कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया...

रांचीः झारखंड कांग्रेस में बुधवार को बड़ा बदलाव हुआ है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में करीब दो वर्षां तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेश ठाकुर को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की जगह लेंगे। जबकि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मांडर के विधायक बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीद रहे शहजादा अनवर को कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी पत्र में राजेश ठाकुर को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की जानकारी दी गई है। जबकि चार कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है।

केंद्रीय नेतृत्व ने निवर्त्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के कार्यकाल की भी सराहना की है। पार्टी ने निवर्त्तमान कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान के कार्यां की भी सराहना की है। गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पिछले कई दिनों से खींचतान चल रहा था। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू भी संगठन में फिर से प्रवेश की कोशिश में जुटे है, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की पुनर्वापसी हो गयी है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!