झारखंड के रांची में 2 लोगों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Khushi, Updated: 12 May, 2025 02:52 PM

bodies of 2 people recovered in ranchi jharkhand

रांची: झारखंड के रांची में सोमवार की सुबह 2 लोगों के शव मिले जिनके गले रेते हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान से शव बरामद किए गए।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गई जिसके बाद हत्यारों ने शवों को किसी सुनसान जगह पर छोड़ दिया। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया, ‘‘दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।'' उन्होंने बताया कि इन लोगों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!