जामताड़ा में डायन के आरोप में अधेड़ महिला की निर्मम हत्या, शव बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Jul, 2022 11:18 AM

brutal murder of middle aged woman on the charge of witch in jamtara

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुखोदी हेंब्रम का शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

 

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिले के जामताड़ा थाना क्षेत्र में नदी किनारे से एक अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुखोदी हेंब्रम का शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर मृतका के पुत्र ने जानकारी देते बताया कि उसकी मां बीती बुधवार से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चला।

सोमवार को गांव के कुछ बच्चे नदी मछली पकड़ने गए थे। तभी उन लोगों ने बालू में गड़ा हुआ शव को देखा। नजदीक आने पर महिला का पैर बालू के बाहर निकला हुआ था। तत्काल बच्चों ने शोर मचाते हुए गांव वालों को इकट्ठा किया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
+

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!