महाशिवरात्रि पर Jharkhand के इस जिले में हंगामा, शिव बारात के दौरान CO ने कर दिया बड़ा कांड; मौके पर मची भगदड़

Edited By Khushi, Updated: 16 Feb, 2026 11:08 AM

chaos erupted in this jharkhand district on mahashivratri with the co causing a

Jharkhand News: महाशिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार जिले में हंगामा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी भीड़ के बीच घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Jharkhand News: महाशिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार जिले में हंगामा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी भीड़ के बीच घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार व अनियंत्रित थार वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर
महाशिवरात्रि पर मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास रविवार देर शाम शिव बारात निकाली जा रही थी। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग झांकियां देख रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। लोगों का आरोप है कि वह नशे की हालत में थे। गाड़ी में एक महिला भी सवार थी।

मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी
भीड़ के बीच घुसी थार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर एक चारपहिया वाहन से जा भिड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जब लोगों ने गाड़ी पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा देखा तो उनका गुस्सा बढ़ गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और हंगामा शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभालते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और वाहन समेत हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!