विधायक सुखराम उरांव के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए CM चंपई, नवविवाहित दंपति को दिया आशीर्वाद

Edited By Khushi, Updated: 07 Feb, 2024 01:09 PM

cm attended the marriage ceremony of champai mla sukhram

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन चक्रधरपुर के बनमालीपुर में विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र सन्नी उरांव के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए।

Chaibasa: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन चक्रधरपुर के बनमालीपुर में विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र सन्नी उरांव के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई पूर्व मंत्री, विधायक समेत विभिन्न समाज के लोग भी इस समारोह में पहुंचे।

PunjabKesari

सीएम चंपई सोरेन ने नव विवाहित दंपति को फूलों का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सन्नी उरांव व पुत्रवधू उषा उरांव ने मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के बरमालीपुर आवास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PunjabKesari

बता दें कि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के जेष्ठ पुत्र सन्नी उरांव का विवाह 4 फरवरी को संपन्न हुआ था। मंगलवार को रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे थे

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!