Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ हिस्सों में रहा शीतलहर का प्रकोप, 11 जिलों में दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा

Edited By Khushi, Updated: 18 Jan, 2026 05:13 PM

cold wave grips parts of jharkhand mercury drops below ten degrees celsius in 1

Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ हिस्सों में आज यानी रविवार को शीतलहर का प्रकोप रहा, जहां 11 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ हिस्सों में आज यानी रविवार को शीतलहर का प्रकोप रहा, जहां 11 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

11 जिलों में दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा
आईएमडी के मुताबिक, रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद खूंटी में 3.9 डिग्री सेल्सियस और पलामू में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।'' बुलेटिन के अनुसार, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पलामू जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!