हजारीबागः जंगल में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, अपहरण कर दुष्कर्म करने की जताई जा रही आशंका

Edited By Nitika, Updated: 06 Dec, 2022 03:54 PM

dead body of 16 year old girl found in the forest

झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित जंगल से 16 वर्षीय एक किशोरी का शव सोमवार को बरामद किया गया। आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया।

 

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित जंगल से 16 वर्षीय एक किशोरी का शव सोमवार को बरामद किया गया। आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर तातीझरिया पुलिस थाना प्रभारी ए कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी का शव बरामद किया। ग्रामीण कंडापहाड़ी जंगल में ईंधन के लिए लकड़ी एकत्र करने गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने पहचाने जाने के डर से उसकी हत्या की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में तातीझरिया पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे ने कहा कि घटना की प्रत्येक पहलु से जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!