पलामू में बोरे से मिला वयस्क व्यक्ति का शव, जांच जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Jan, 2022 12:13 PM

dead body of adult man found in sack in palamu investigation continues

उन्होंने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और इसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

 

मेदिनीनगरः झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद में शुक्रवार को पुलिस ने एक वयस्क व्यक्ति का बोरे में बंद शव बरामद किया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शव अलीमदद गांव के समीप घुटघुरी पहाड़ी के पास जूट के बोरे में बंद कर फेंका हुआ था।

उन्होंने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और इसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि व्यक्ति की दूसरे जगह धारदार हथियार से हत्या करके शव को छिपाने के क्रम में उसके चेहरे को हथियार से विकृत किया गया फिर उसे पहाङी के पास लाकर छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है और मामले की जांच तेजी से कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!