दीपक प्रकाश ने BJP के 2 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के परिजनों से की मुलाकात

Edited By Nitika, Updated: 11 Jun, 2021 12:38 PM

deepak met the family members of 2 former state presidents

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने वैश्विक महामारी के कारण असमय काल के गाल में समाहित होने वाले पार्टी के 2 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत एवं लक्ष्मण गिलुवा के परिजनों से गुरूवार को मुलाकात की।

 

रांचीः भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने वैश्विक महामारी के कारण असमय काल के गाल में समाहित होने वाले पार्टी के 2 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत एवं लक्ष्मण गिलुवा के परिजनों से गुरूवार को मुलाकात की।

दीपक प्रकाश के अलावा पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ,पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने गुरुवार को स्व. भगत एवं स्व. गिलुवा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रकाश ने कहा कि दोनो के सांगठनिक एवं संसदीय कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता ने कहा कि दोनों ने प्रदेश में सांगठनिक कार्यक्रमों एवं विस्तार को गति दी साथ ही सच्चे मन से लोगों की सेवा की। उनकी कर्तव्य निष्ठा भुलाई नहीं जा सकती। उन्होंने स्व. गिलुवा एवं स्व. भगत के साथ किए गए सांगठनिक कार्यों का भी स्मरण किया।

वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि दोनों ही नेता जनजाति समाज से आते थे। इनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के बीच पहुचाने में पार्टी को बड़ी सफलता मिली। इनके असमय निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इनका सहज और सहृदयता पूर्ण व्यक्तिव कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेगा। बता दें कि कुछ समय पहले ही भाजपा के दोनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कोरोना के कारण असमय निधन हो गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!