दुमकाः पुलिस हिरासत में रहने के दौरान युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2021 03:28 PM

dumka youth dies in police custody police engaged in investigation

झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाने में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाने में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने मौत की पुष्टि की तथा बताया कि मृतक का नाम तुलीराम बास्की है जो भुस्कीबाड़ी गांव का रहने वाला था।

लकड़ा ने बताया कि सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव पहुंचे थे। संदेहास्पद लगने पर गांव वालों ने दोनों का पीछा किया और उन्हें भुस्कीपहाड़ी गांव के पास पकड़ लिया। गांव वालों को उनके पास एक देशी कट्टा मिला जिसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनमें से एक तुलाराम बास्की की सोमवार रात्रि रामगढ़ थाने में मौत हो गई।

पुलिस हिरासत में हुई मौत पर डीआईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि हिरासत में हुई मौत को लेकर जांच टीम गठित की गई है। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘न्यायिक हिरासत में मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार कार्रवाई की जा रही हैं।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!