झारखंड में लोगों की जिंदगी खा रहा हाथी! कुछ घंटों में 4 को उतारा मौत के घाट, दहशत में जी रहे ग्रामीण

Edited By Khushi, Updated: 10 Jan, 2026 10:47 AM

elephant terrorizes jharkhand killing four people in a matter of hours residen

Chaibasa News: झारखंड में हाथियों के अलग-अलग हमलों में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के के बीच गढ़वा,...

Chaibasa News: झारखंड में हाथियों के अलग-अलग हमलों में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के के बीच गढ़वा, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिलों में हुईं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक हाथी ने एक नाबालिग सहित दो और लोगों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

झुंड से अलग हुए हाथी ने घर को ध्वस्त कर दिया
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू ने बताया कि हाथी उसे भगाने के प्रयासों के बावजूद ओडिशा सीमा के पास स्थित मझगांव थाना क्षेत्र के तिलोकुट्टी गांव में ही रहा। उन्होंने बताया कि मृतकों में बेनीसागर गांव के 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक नाबालिग लड़का शामिल हैं। शुक्रवार तड़के हाथी को भगाने में लगे एक ग्रामीण और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के एक सदस्य को गंभीर चोटें आईं। मुर्मू ने कहा कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद हाथी गांव से बाहर नहीं निकल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले पखवाड़े में जिले के गोइलकेरा और कोल्हान वन क्षेत्रों में जंगली हाथियों के हमलों में करीब 18 लोगों की मौत हुई है। एक वन अधिकारी ने बताया कि गढ़वा जिले के चिनिया थाने के अंतर्गत चिरका गांव में देर रात एक जंगली हाथी ने 52 वर्षीय गीता देवी को कुचलकर मार डाला। महिला और उसके पति प्रभु कोरवा अपने मिट्टी के घर में सो रहे थे, तभी झुंड से अलग हुए हाथी ने घर को ध्वस्त कर दिया। प्रभु किसी तरह घर से भागने में कामयाब रहा, लेकिन हाथी के हमले में उसकी पत्नी की मौत हो गई।

तीन दिनों के भीतर उस हाथी ने दो लोगों की जान ले ली
वन अधिकारी अनिमेष कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग न होने के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार को अंतरिम राहत के रूप में 50,000 रुपये दिए गए हैं और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा, साथ ही क्षतिग्रस्त घर की मरम्मत के लिए भी पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। हजारीबाग जिले में एक अन्य घटना में शुक्रवार तड़के कटकटामदाग ब्लॉक के बन्हा गांव में एक जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। जिले में तीन दिनों के भीतर उस हाथी ने दो लोगों की जान ले ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!