पिकनिक मनाकर लौट रहे थे फादर ग्रेगोरी बिलूंग और स्टेनिसलास, भयानक सड़क हादसे ने ली जान; मिशनरी समुदाय में शोक की लहर

Edited By Khushi, Updated: 16 Feb, 2026 11:20 AM

fathers gregory bilung and stanislaus were returning from a picnic when they wer

Jharkhand News: खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बीते रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Jharkhand News: खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बीते रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

खूंटी में सड़क हादसा, दो पादरियों की मौत

खूंटी–सिमडेगा मुख्य पथ पर रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 65 वर्षीय स्टेनिस लास कुजूर और 56 वर्षीय ग्रेगोरी बिलुंग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों रांची से जुड़े मिशनरी धर्म समाज के सदस्य थे। जानकारी के अनुसार, अनगड़ा, गेतलसूद और सामलोंग से करीब 60 लोगों का एक दल पिकनिक मनाने चंचला घाघ गया था। लौटते समय स्टेनिस लास कुजूर और ग्रेगोरी बिलुंग स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे, जबकि बाकी लोग और बच्चे अलग बस में वापस आ रहे थे। शाम करीब चार बजे चकला मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

पादरियों के निधन से मिशनरी समुदाय में गहरा शोक

सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय उपप्रमुख संतोष कर और ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बताया गया कि ग्रेगोरी बिलुंग ‘आपूचिन सोसाइटी’ के चेयरमैन थे, जबकि स्टेनिस लास कुजूर सामलोंग स्थित रांची विद्या सदन से जुड़े थे। उनके निधन से मिशनरी समुदाय में गहरा शोक है।

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ना लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!