Edited By Khushi, Updated: 06 Mar, 2023 03:27 PM

झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां बन रहे अर्बन हाट में भीषण आग लग गई।
रांची: झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां बन रहे अर्बन हाट में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।
लाखों की पाइप जलकर राख
दरअसल, गोंदा थाना इलाके में बन रहे अर्बन हाट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कांके प्रखंड के गोंदा में निर्माणाधीन अर्बन हाट में रबर की पाइप रखी थी। सबसे पहले आग इसी पाइप में लगी। धीरे- धीरे आग फैलने लगी। जैसे ही लोगों ने आग को देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये की पाइप जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
लंबे समय से हो रहा है अर्बन हॉट का निर्माण
बता दें कि राजधानी रांची में अर्बन हॉट का निर्माण लंबे समय से हो रहा है। 30 अगस्त, 2016 को इसके निर्माण की शुरुआत हुई थी, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य करीब पिछले 5 साल से बंद पड़ा था। वर्तमान सरकार के निर्देशानुसार रांची अर्बन हाट का री-कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू करने की योजना थी। अर्बन हाट बनाने को लेकर अब तक लगभग 10 करोड़ की लागत लग चुकी है।