पलामू में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में छाया मातम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Oct, 2022 10:59 AM

high speed bike rider dies in road accident in palamu

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए युवक का शव पुलिस ने बरामद कर आज अंत्य परीक्षण के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बीती रात हुई।

मेदिनीनगरः झारखंड के मेदिनीनगर के पोलपोल में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार युवक की मौत हो गई, पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए युवक का शव पुलिस ने बरामद कर आज अंत्य परीक्षण के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बीती रात हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सुआ कौड़िया निवासी अनूप कुमार (20) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि युवक का शव सङक के किनारे खेत में पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!