बोकारो में ससुराल वालों ने बहू पर किया जुल्म! सालों तक अंधेरे घर में कैद कर किया प्रताड़ित, रोशनी देखते ही चिल्लाने लगी महिला

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2024 02:14 PM

in bokaro in laws tortured their daughter in law

झारखंड के बोकारो में अमानवीय यातना का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने सालों तक उसे अंधेरे घर में कैद कर प्रताड़ित किया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिला को कैद से बाहर निकाला।

बोकारो: झारखंड के बोकारो में अमानवीय यातना का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने सालों तक उसे अंधेरे घर में कैद कर प्रताड़ित किया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिला को कैद से बाहर निकाला।

मामले के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला यूपी गोरखपुर के बिछिया गांव की रहने वाली है। साल 2009 में मूक बधिर अरुण मिश्रा से उसकी शादी कराई गई थी। महिला को बच्चा न होने पर ससुराल वालों द्वारा महिला के पति की दूसरी शादी कर दी गई। दूसरी पत्नी की संतान होने के बाद महिला को एक अंधेरेयुक्त कमरे में कैद कर दिया गया। वहीं पुलिस को जब इस संदर्भ में सूचना मिली तो महिला के मूक बधिर पति अरुण मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर चार पुलिस मूक बधिर तकनीक से उससे पूछताछ कर रही है। 

साथ ही पुलिस ने बताया कि जब महिला को छुड़ाने गए तो टॉर्च की रोशनी देखकर वह जोर से चिल्लाने लगी। पुलिस के भरोसा दिलाने पर कि वे महिला को इस कैद से छुड़ाने आए तब महिला को हौंसला मिला और पुलिस से बात की। इसके बाद महिला को वहां से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद थाने ले जाकर खाने-पीने का प्रबंध किया गया। साथ ही पुलिस ने बताया कि यूपी के गोरखपुर पुलिस कमिश्नर से इस संबंध में बात की गई है। उनके माध्यम से अनीता के माता-पिता को सूचना देने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!