Jharkhand Assembly Elections: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, बरहेट से हेमंत सोरेन को टक्कर देंगे गमालियल हेम्ब्रम

Edited By Khushi, Updated: 28 Oct, 2024 02:27 PM

jharkhand assembly elections bjp released second list

भाजपा ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे जबकि बरहेट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को...

रांची: भाजपा ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे जबकि बरहेट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार घोषित किया है।

हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बरहेट से भाजपा के सिमोन माल्टो को हराया था। इस चुनाव में हेम्ब्रम ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत के सामने बरहेट से हेमलाल मुर्मू थे। मुर्मू को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा का आजसू और जनता दल (यूनाइटेड) से गठबंधन है। जदयू 6, आजसू 10 और लोजपा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

ज्ञात हो कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 81 सीटों में से 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। झारखंड में प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 नामांकन के पर्चे दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई थी और यह 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!