झारखंड में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, रांची का पारा शिमला से भी कम; अगले 3 दिन तक घने कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 02 Jan, 2026 09:13 AM

jharkhand dense fog and coldwave alert

रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम समेत नौ जिलों में कोहरे का व्यापक असर देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में नए साल के पहले ही दिन राज्य ने भीषण ठंड का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो देश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला से भी कम रहा। शिमला में जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रांची शीतलहर की चपेट में नजर आई। 

9 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 50 मीटर तक घटी दृश्यता

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और सिंहभूम जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हालांकि दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन तापमान में खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अन्य शहरों में भी ठंड का असर साफ नजर आया। 

धनबाद में AQI 603 

गुमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, कांके में 3.0, मेदिनीनगर में 5.1, बोकारो में 6.1, चाईबासा में 8.8 और जमशेदपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते गुरुवार कोहरे के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, जबकि रांची-बेंगलुरु फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली दो अन्य उड़ानें भी लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड के साथ प्रदूषण ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। धनबाद में एक्यूआई 603 तक पहुंच गया, जो अत्यंत खराब श्रेणी में है। जमशेदपुर में 499, बोकारो में 400, रांची में 353 और पलामू में 300 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!