Edited By Khushi, Updated: 08 Jan, 2026 10:35 AM

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को खूंटी थाना क्षेत्र के नामकुम-जमुआदग रोड पर उस समय हुई, जब ग्राम प्रधान अपनी पत्नी के साथ...
Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को खूंटी थाना क्षेत्र के नामकुम-जमुआदग रोड पर उस समय हुई, जब ग्राम प्रधान अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
दो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सोमा मुंडा के रूप में हुई है, जिन्होंने 2024 में खूंटी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। मुंडा ‘अदेल संगा प्रधा राजा' (22 गांवों के पारंपरिक मुखिया) थे। खूंटी के एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि शाम करीब सात बजे घर लौट रहे मुंडा पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। रजक ने बताया, ‘‘स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।''
खूंटी बंद का आह्वान
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जाएगी। इस बीच, कई आदिवासी संगठनों ने हत्या के विरोध में गुरुवार को खूंटी बंद का आह्वान किया है।