Palamu News... जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 04 Oct, 2024 03:55 PM

palamu news firing in land dispute 3 people injured one accused arrested

पलामू में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।

पलामू: पलामू में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना चैनपुर थाना क्षेत्र मझिगांवा की है। घायलों की पहचान अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 1989 से  सूर्यदेव प्रसाद का गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सूर्यदेव प्रसाद  जमीन पर अपनी जुताई करने गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर गोतिया ने ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूर्यदेव प्रसाद के गले में गोली लगी। वहीं घायलों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां सूर्यदेव प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। फिर पुलिस ने मौके से एक आरोपी को लाइसेंसी हथियार  के साथ गिरफ्तार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!