लोहरदगा में बदहाल सड़क व्यवस्था: सड़क के अभाव में गर्भवती को 1 KM बहंगी से लेकर दौड़े परिजन, सिस्टम पर फिर उठा सवाल

Edited By Khushi, Updated: 23 Feb, 2026 11:02 AM

poor road conditions in lohardaga jharkhand a pregnant woman was carried 1 km

Lohardaga News: लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती चांदगो गांव में रविवार का दिन एक परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को बहंगी से उठाकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा।

Lohardaga News: लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती चांदगो गांव में रविवार का दिन एक परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को बहंगी से उठाकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा।

1 किमी बहंगी से ढोकर एंबुलेंस तक लाई गई गर्भवती
चांदगो के गोमिया टोली में करीब दो दर्जन परिवार रहते हैं। यहां के निवासी परदश नगेसिया की पत्नी फुगनी नगेसिया गर्भवती थीं। रविवार को अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद परदश ने गांव की सहिया को सूचना दी। सहिया ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई, लेकिन खराब रास्ते और पहाड़ी नाले के कारण वह गोमिया टोली आंगनबाड़ी केंद्र तक ही पहुंच सकी। परदश का घर गांव से दूर पहाड़ी इलाके में है, जहां तक कोई वाहन नहीं जा सकता। बीच में पहाड़ी नाला और कच्चा रास्ता होने से एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पाई।

ऐसी स्थिति में परिवार के लोगों ने फुगनी नगेसिया को बहंगी में बैठाया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर नाले के पास खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अशोक ओड़या ने बताया कि 108 एंबुलेंस की सेवा समय पर उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन महिला के घर तक सड़क नहीं होने के कारण परिजनों को कुछ दूरी तक उसे खुद लाना पड़ा। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह फुगनी नगेसिया की तीसरी संतान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!