उत्पाद सिपाही दौड़ में मृतक युवाओं के परिजनों को एक सरकारी नौकरी दे हेमंत सरकार: हिमंत बिस्वा सरमा

Edited By Khushi, Updated: 10 Sep, 2024 12:38 PM

product hemant government should give a government job to the family

बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन सरकार है। उत्पाद सिपाही दौड़ में मृतक युवाओं के किसी परिजन से सरकार के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचे हैं।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बीते रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। प्रदेश कर्यालय में अनौपचारिक भेंट मुलाकात के बाद वे सीधे ओरमांझी के जिराबर गांव पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह सहित रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

मीडिया से बात करते हुए बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन सरकार है। उत्पाद सिपाही दौड़ में मृतक युवाओं के किसी परिजन से सरकार के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के 16 नवजवानों के मौत से दुखी है। पार्टी इस दुखद क्षण में परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब तक न कोई मुआवजा राशि की घोषणा की गई। क्या राज्य सरकार के पास सहायता के लिए फंड का अभाव है जो मंत्रियों के ऊपर उसे फेंक रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही, अव्यवस्था और गलत निर्णय के कारण युवाओं की मौत हुई है। रात भर जागकर युवा लाइन में लगे। गरीब अभ्यर्थी बिना खाए पिए दौड़ में शामिल हुए।

बिस्वा सरमा ने कहा कि कोरोना टीकाकरण का बहाना बनाकर राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से बचना चाह रही है। टीकाकरण पूरी दुनिया में हुआ। खुद मुख्यमंत्री ने टीका लिया है। पूरे देश में सिपाही, सेना की बहाली हुई, लेकिन कहीं ऐसी दुखद घटना नहीं घटी। हेमंत सरकार ने नियमों को ताक पर रखते हुए बिना मेडिकल टेस्ट कराए अभ्यर्थियों को दौड़ाया। उन्होंने कहा कि दुखद घटना का राजनीतीकरण हेमंत सरकार कर रही जबकि राज्य सरकार को अविलंब परिजनों को नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा दुख की बेला में मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों साथ खड़ी है। हर संभव सहायता कर रही और राज्य में भाजपा सरकार बनते ही परिजनों को नौकरी दी जायेगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!