Jharkhand Assembly Elections Result: "रुझान परिणामों में बदलेंगे", राजेश ठाकुर बोले- मार्जिन लगातार बढ़ता दिख रहा

Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2024 11:29 AM

rajesh thakur s big statement on vote counting trends

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। वहीं, अब तक के रुझानों में INDIA गठबंधन बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं मतगणना रुझानों में INDIA गठबंधन की बढ़त को देखते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा रुझान...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। वहीं, अब तक के रुझानों में INDIA गठबंधन बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं मतगणना रुझानों में INDIA गठबंधन की बढ़त को देखते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा रुझान परिणामों में बदलेंगे। रुझान अच्छे आ रहे हैं और मार्जिन लगातार बढ़ता दिख रहा है।

राजेश ठाकुर ने आगे कहा चाहे किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो या 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की, उसका परिणाम दिखाई दे रहा है। भाजपा ने बार-बार ऐसी राजनीति करने की कोशिश की है, जब जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को जेल भेजकर सरकार का बहुमत लूटने की कोशिश की। हमने भाजपा द्वारा किए गए सभी प्रयासों को खत्म करने का काम किया है। अगर भविष्य में भी कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि  ज्यादातर सीटों पर इंडिया और एनडीए में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। अब से कुछ देर में यह साफ हो जाएगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनने वाली है। आज शाम तक तय हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी और किसके सर सियासी का ताज सजेगा? अब से कुछ देर में यह साफ हो जाएगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनने वाली है। राज्य में कायम रहेगा तीर-धनुष या खलेगा कमल?

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!