रांची थार कांड: दोस्त ही निकला 6 लोगों को रौंदने वाला, गाड़ी चढ़ाकर लिया बदला

Edited By Khushi, Updated: 13 Feb, 2026 12:34 PM

ranchi thar incident a friend turned out to be the one who ran over six people

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे छह लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पीछा कर आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने काली थार के मालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक धर्मेंद्र सिंह एक-दूसरे को जानते थे। किसी बात को लेकर आरोपी नाराज था और उसने जानबूझकर तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी। वारदात के बाद आरोपी हजारीबाग की ओर भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तड़के करीब 2 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि घटना में धर्मेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं, उनकी पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!