खाकी हुई शर्मसार! अधेड़ महिला के साथ पुलिस जवानों ने किया सामूहिक दुष्कर्म...प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

Edited By Khushi, Updated: 06 Oct, 2022 11:43 AM

shame on you police personnel gang raped a middle aged woman

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले से पुलिस जवानों की दरिंदगी सामने आई है। जहां एक अधेड़ उम्र की विधवा महिला के साथ 2 पुलिस जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया।

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले से पुलिस जवानों की दरिंदगी सामने आई है। जहां एक अधेड़ उम्र की विधवा महिला के साथ 2 पुलिस जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही कई महिलाओं ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

2 पुलिस जवान ने अधेड़ महिला के साथ किया दुष्कर्म
ताजा मामला जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के तुईमू गांव का है। यहां मंगलवार को 50 वर्षीय महिला अपने मकई खेत में लगभग 11:00 बजे के करीब घास काटने के लिए गई थी। इस दौरान सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवान ने महिला को घेर लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यहां तक कि आरोपी पुलिस जवानों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इसके बाद जैसे-तैसे महिला उनके चंगुल से अपनी जान छुड़ाकर भागी और अपने घर पहुंची।

गंभीर हालत में महिला को किया रिम्स में रेफर
घर आने के बाद महिला को ब्लीडिंग होने लगी, जिसके बाद महिला ने अपने बेटे को फोन किया और आपबीती सुनाई। यह सब सुनने के बाद उसका बेटा रात में लगभग 2:00 बजे घायल मां को जिला अस्पताल लेकर गया, डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल जवानों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस आरोपियों की कर रही है तलाश
इस मामले में महिला थाना प्रभारी निविदा महतो ने बताया कि महिला का बयान ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी इस अपराध में शामिल है उसे सख्त सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

वही, सदर अस्पताल पहुंच जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने भी मांग की है कि एक अधेड़ महिला के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। इस तरह के अपराध के लिए जल्द सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!