5 साल पहले हुई थी मुर्गी की मौत, सालों बाद जागी पुलिस; फिर से चर्चा में आया ये मामला

Edited By Khushi, Updated: 15 Feb, 2026 12:35 PM

the chicken died five years ago and the police woke up years later the matter

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में एक मुर्गी की मौत से जुड़ा मामला इन दिनों फिर चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि 2021 की इस घटना की जांच अब 2026 में दोबारा शुरू की गई है। मामला तरहसी थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव का है, जहां मुखिया और उनके...

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में एक मुर्गी की मौत से जुड़ा मामला इन दिनों फिर चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि 2021 की इस घटना की जांच अब 2026 में दोबारा शुरू की गई है। मामला तरहसी थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव का है, जहां मुखिया और उनके बटाइदार पर मुर्गी की हत्या और मारपीट का आरोप लगा है।

गांव के मुखिया पर लगा आरोप
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में कसियाडीह गांव में अंधविश्वास को लेकर एक महिला के साथ मारपीट हुई थी। पीड़िता ने पड़ोस की तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी दौरान इस पूरे विवाद की जांच शुरू हुई थी। बताया जाता है कि मारपीट की घटना से पहले गांव के मुखिया ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर समझौता कराने की कोशिश की थी। आरोप है कि पीड़ित महिला की मुर्गी मुखिया के खेत में चली गई थी, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मुर्गी के मालिक ने मुखिया और उनके बटाइदार पर मुर्गी मारने और मारपीट करने का आरोप लगाया।

यह मामला 2021 में अंधविश्वास को लेकर हुई मारपीट की घटना से संबंधित
शिकायतकर्ता का कहना है कि उस समय आरोपियों ने मुर्गी की मौत को भूत-प्रेत और अंधविश्वास से जोड़ दिया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वे मुर्गी खा लेंगे और जुर्माना भर देंगे, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब वर्ष 2026 में तरहसी थाना पुलिस ने इस मामले की फिर से जांच शुरू कर दी है। पाटन के इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने बताया कि मुर्गी की मौत और मारपीट से जुड़ी शिकायत दर्ज है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला 2021 में अंधविश्वास को लेकर हुई मारपीट की घटना से संबंधित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!