कचरा फेंककर लौट रही थी घर, बाइक सवार बदमाशों ने अचानक गले पर मारा झपट्टा...CCTV में कैद खौफनाक घटना

Edited By Khushi, Updated: 13 Feb, 2026 11:55 AM

she was returning home after throwing garbage when miscreants on a bike suddenly

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीनी गले से सोने की चेन
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश पहले महिला के सामने से निकले और फिर दोबारा लौटकर उसके पास पहुंचे। जैसे ही महिला घर की ओर बढ़ी, बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने विरोध करते हुए चेन बचाने की कोशिश की, लेकिन खींचतान में उसके गले पर गंभीर खरोंच आ गई। इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले इलाके की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!