रामगढ़ः सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jun, 2021 05:24 PM

six policemen of hazaribagh injured in road accident

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार शाम जब हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस अपनी कार से राजधानी रांची जा रहे थे तो उसी दौरान रामगढ़ नगर थाना क्षेत्र में हजारीबाग-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटर सवार को बचाने के प्रयास में...

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को हजारीबाग-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ नगर थाना क्षेत्र में हजारीबाग से रांची जा रहे हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक की गाड़ी एक स्कूटर चालक को बचाने के प्रयास में भारी वाहन से टकरा गयी जिससे पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार शाम जब हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस अपनी कार से राजधानी रांची जा रहे थे तो उसी दौरान रामगढ़ नगर थाना क्षेत्र में हजारीबाग-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटर सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी आगे चल रहे एक भारी वाहन से टकरा गयी जिससे कार्तिक समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि स्वयं उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम को अस्पताल पहुंचाया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!