अंधविश्वास बना क्रूरता की वजह, बुजुर्ग व परिवार के साथ दुर्व्यवहार; जबरन पिलाया गंदा पानी...लातेहार में झकझोर देने वाली घटना

Edited By Khushi, Updated: 19 Mar, 2026 10:30 AM

superstition becomes the cause of cruelty elderly person and family abused for

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। अंधविश्वास के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है।

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। अंधविश्वास के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है।

जबरन बुजुर्ग को पिलाया गंदा पानी
जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में अंधविश्वास के चलते एक शर्मनाक घटना हुई। गांव के कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर ओझा-गुणी (जादू-टोना करने वाला) होने का आरोप लगा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बुजुर्ग को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले पर गांव में एक बैठक बुलाई गई, जहां कथित तौर पर बुजुर्ग को दोषी मानते हुए उसे सजा देने का फैसला लिया गया।

आरोप है कि बैठक के बाद ग्रामीणों ने जबरन बुजुर्ग को गंदा पानी पिला दिया। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उसे अपमानित करने की कोशिश की गई। हालांकि, बुजुर्ग के बेटे ने समय रहते हस्तक्षेप कर अपनी मां को बचा लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब गांव की सहिया इस घटना का विरोध करने पहुंची, तो कुछ लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की।

शिकायत के आधार पर की जाएगी जल्द कार्रवाई
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!