गिरिडीह में अज्ञात वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौत, आक्रोशित लोगों ने 3 घंटे किया सड़क जाम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Sep, 2020 02:50 PM

teacher killed by unidentified vehicle in giridih

झारखंड में गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज गेट के निकट अज्ञात वाहन से कुचलकर एक शिक्षक की हो गई। वहीं इस मौत से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को कई घंटे तक गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम रखा।

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज गेट के निकट अज्ञात वाहन से कुचलकर एक शिक्षक की हो गई। वहीं इस मौत से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को कई घंटे तक गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम रखा।

पुलिस ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज गेट के निकट शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शिक्षक राम सागर प्रजापति (51) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आरंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि, शिक्षक के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने घायल शिक्षक को रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में शिक्षक की मौत हो गई।

इस बीच शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे से ही गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क पर शव रख जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस-प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी सड़क से लोग नहीं उठे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन की पहल के बाद लोगों ने करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम हटाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!